Dhaara News

भाजपा किसान मोर्चा में मुकेश बेलचंदन को बड़ी जिम्मेदारी, बालोद जिले के सह प्रभारी नियुक्त

 

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में बालोद जिले के लिए मुकेश बेलचंदन को किसान मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला पंचायत कृषि समिति के पूर्व सभापति मुकेश बेलचंदन की नियुक्ति को संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं और किसान हितों के लिए सक्रिय नेतृत्व को मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे बेलचंदन अब बालोद जिले में किसान मोर्चा के विस्तार, किसानों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा किसान मोर्चा की जारी सूची में बालोद जिले के लिए हिरेंद्र साहू को जिला प्रभारी तथा मुकेश बेलचंदन को सह प्रभारी बनाया गया है।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मुकेश बेलचंदन को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा बालोद जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों के हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

मुकेश बेलचंदन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment