Dhaara News

तुआगोंदी-जामड़ीपाठ की रक्षा के लिए एकजुट हुआ समाज

 

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की प्रथम जिला बैठक में गूंजा जल-जंगल-जमीन का मुद्दा

भिलाई, दुर्ग। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा-दुर्ग की प्रथम जिला स्तरीय बैठक भिलाई में आदिवासी समाज की परंपरागत भावना और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह ने संगठन के छह सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत पारंपरिक सम्मान समारोह से हुई, जिसमें जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला तारम, महामंत्री जमुना ठाकुर, सचिव युवराज ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष शंतानू मरकाम का भी सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष शाह ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा, रूढ़ि-प्रथा और जल-जंगल-जमीन से जुड़ी हुई है। उन्होंने जिला संगठन को गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को परिषद के उद्देश्यों से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में तुआगोंदी-जामड़ीपाठ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। परिषद ने मांग की कि आदिवासी आस्था एवं परंपरा से जुड़े इस क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए तथा संविधान की भावना के अनुरूप आदिवासी समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी विरासत और परंपरागत स्थलों के संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कृति, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर मजबूत आवाज उठाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, अश्लेष मरावी, उमा सिंह, चंद्रिका रावत, पल्लवी ठाकुर, डालिया ढाले, हेत सिंह ध्रुव, संगीत सोरी, अवि मरकाम, रामचन्द्र ध्रुव, लोकेन्द्र मंडावी, यशवंत मरकाम, लक्ष्मण मरकाम, अन्नपूर्णा छैदेया, दिनेश्वरी चनाप, माधुरी सुधाकर, सतरुपा कोमा, प्यारी ठाकुर, रिकुम खरे, अनिता ठाकुर, रामेश्वरी ठाकुर, यामिनी नेताम, त्रिवेणी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment