Dhaara News

10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 851 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब और कहां लगेगा रोजगार मेला

 बालोद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां 851 तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद के तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुण्डरदेही में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इन शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग, मेडिकल कोर्स और हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार चयन किया जाएगा।

तीन कंपनियां करेंगी 851 पदों पर भर्ती

रोजगार अधिकारी के अनुसार इस मेले में कुल तीन नियोजक विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगे।

  • एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्राम चिखली, धमधा रोड, जिला दुर्ग में 575 पदों पर भर्ती होगी।
  • सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई द्वारा 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, कमल विहार, रायपुर में 70 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार पंजीयन कराना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन होना जरूरी है। बिना पंजीयन के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन कर सकते हैं।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद से संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment