Dhaara News

ग्राम टिकरी में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन, विधायक कुंवर सिंह निषाद बोले— हर गांव तक पहुंचेगा विकास

 

अर्जुंदा/बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम टिकरी स्थित सतनाम भवन प्रांगण में टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समृद्ध गुंडरदेही के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक श्री निषाद ने कहा कि सतनाम भवन में टीन शेड निर्माण होने से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे, हरि साहू, ललित जोशी, अजय ठाकुर (पार्षद), श्रीमती ललिता देवांगन (सरपंच), ढालू विश्वकर्मा, रितेश देवांगन, विकास जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment