गुण्डरदेही। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद की अनुशंसा पर प्रदान की गई है।
जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहायता राशि मंजूर की गई है। इस क्रम में अनिकेत देवांगन, दुरपत बाई साहू तथा भोजदास सहित पात्र हितग्राहियों को ₹25,000-₹25,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है।
बताया गया कि विधायक कुंवर सिंह निषाद क्षेत्र के जरूरतमंद, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी अनुशंसा पर स्वीकृत इस सहायता से संबंधित परिवारों को राहत मिलेगी।
आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री तथा विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्राप्त होगा।








