Dhaara News

नेपाल की त्रासदी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की बढ़ी चिंता, दो नागरिकों की तलाश के लिए अब शुरू हुआ बड़ा अभियान

CG News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच छत्तीसगढ़ के दो नागरिकों के अब तक लापता होने की जानकारी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के 9 लोगों के संबंध में जानकारी सामने आई है। वहीं, लापता बताए जा रहे दो नागरिकों के परिवारों से प्रशासन ने संपर्क स्थापित कर लिया है। सरकार की ओर से दोनों की स्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया हादसे पर दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेपाल में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने वहां गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। इस त्रासदी में जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।

जानकारी के लिए कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने और लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए राज्य में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सरकार ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिसके माध्यम से नेपाल की घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राज्य प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों से जुड़ी सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment