Dhaara News

BJP विधायक का मोबाइल स्कूल कार्यक्रम में गुम, कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर साझा की सूचना

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक का मोबाइल फोन स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान गुम होने की सूचना सामने आई है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई सूचना के मुताबिक, हाई स्कूल चंदखुरी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वित्राई कार्यक्रम के दौरान विधायक का मोबाइल गुम हो गया। सूचना में बच्चों से अपील की गई है कि जिस भी बच्चे को मोबाइल मिला हो, वह उसे जोशी सर के पास जमा कराए। मोबाइल वापस करने वाले बच्चे को उचित पुरस्कार देने की बात भी कही गई है। साथ ही पालकों से बच्चों से जानकारी लेकर सहयोग करने की अपील की गई है।
हालांकि, इस मामले में विधायक कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में मोबाइल गुम होने की परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
 सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आया मामला
दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा विधायक का मोबाइल गुम होने की जानकारी स्वयं विधायक कार्यालय की ओर से जारी नहीं की गई, बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई सूचना से मामला सार्वजनिक हुआ।
छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी राजनीतिक हस्तियों के मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब यह मामला भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि विधायक का मोबाइल वास्तव में कहां और किन परिस्थितियों में गुम हुआ और क्या वह बरामद हो पाया है? विधायक कार्यालय अथवा पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment