Dhaara News

नागरिकों के हाथों हुआ विकास कार्यों का भूमि पूजन, मरोदा सेक्टर में जनसुविधाओं को मिलेगी नई सौगात

 

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के मरोदा सेक्टर वार्ड में जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि इन विकास कार्यों का भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड के नागरिकों के हाथों कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों की सहभागिता और भागीदारी को प्राथमिकता दी गई।

भूमि पूजन के दौरान एच पॉकेट स्थित हनुमान मंदिर के सामने पुल निर्माण कार्य, विभिन्न स्ट्रीट में पुलिया निर्माण तथा ई-पॉकेट में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन और नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में रिसाली नगर निगम के सभापति एवं वार्ड पार्षद केशव बंछोर ने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्र के नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से भूमि पूजन भी वार्ड के नागरिकों के हाथों कराया गया, ताकि विकास कार्यों से जुड़ाव और सहभागिता की भावना मजबूत हो।

इस अवसर पर निगम के खेलकूद एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी पार्षद सनीर साहू सहित रामनाथ यादव, मनहरण लाल वर्मा, गजाधर नेताम, कैलाश ठाकुर, श्रीमती बबीता चौधरी, लोकेश्वरी ठाकुर, सोमनाथ यादव, मंगल, रोहित मसीह सहित वार्ड के नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत को क्षेत्र की आवश्यकताओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कार्यों के समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment