Dhaara News

बरसते पानी में वार्ड-12 को मिली विकास कार्यों की सौगात, करीब 35 लाख के पेवर ब्लॉक कार्यों का भूमि पूजन

 

मरौदा सेक्टर में चार स्थानों पर होंगे पेवर ब्लॉक के कार्य, वार्ड की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मरौदा सेक्टर। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 12 मरौदा सेक्टर में विकास कार्यों की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। शुक्रवार को बरसते पानी के बीच वार्ड में चार अलग-अलग स्थानों पर पेवर ब्लॉक कार्यों का भूमि पूजन किया गया। आयोजकों के अनुसार इन कार्यों पर करीब 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। महिलाओं ने वार्ड में होने वाले पेवर ब्लॉक कार्यों से आवागमन की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी सुधार की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम वार्ड पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य तथा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सनीर कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भूमि पूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात भी रखी।

 

बताया गया कि जे पॉकेट 1-22, के पॉकेट 6-35 के पास, एम पॉकेट 1 ब्लॉक के पास तथा साईं मंदिर के पास आई पॉकेट 1-16 में पेवर ब्लॉक के कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें साईं मंदिर के पास होने वाले कार्य का समय सुबह 11:15 बजे निर्धारित किया गया था।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति केशव बन्छोर, वार्ड पार्षद व महापौर परिषद के सदस्य सनीर कुमार साहू, ब्लॉक कॉंग्रेस के महासचिव श्री राम नाथ यादव जी, ब्लॉक सचिव अब्दुल गफ्फार जी, मनहरन वर्मा जी, गजाधर नेताम जी, तरुण सैम्युअल जी, लोक कलाकार ख्याति श्री रिखि छत्रिय जी, गौकरण साहू जी, संजय चंद्राकर जी, संजय सोनी जी,नेम लाल सिन्हा,बालमुकुंद साहू, जनक लाल साहू, राधेश्याम चंद्राकर , सौरभ सुमन जी, ओम प्रकाश वर्मा, दीपक वैध, मनोज मुखर्जी जी, जयप्रकाश वर्मा जी, बबीता चौधरी जी, माधुरी वर्मा जी, सुनीता सिन्हा जी, भुवनेश्वरी यूके, श्याम, पुरुषोत्तम साहू, सीबा वर्मा, वर्षा जी, रासबिहारी मीना, अभिमन्यू मोहंती जी , वि ऐस राव , अरुण चंचल जी, सरोज पटेल, चिन्तामन पाल जी, पन्ना सिन्हा, दिग्विजय सिंह, के दुर्गा राव , बि ऐस परमार, विनीता देशलहरे , प्रिया मीना, कविता देशमुख, यामिनी कौशल, शाइनी सिवारे, सुभाष चंद सरकार , सोमनाथ यादव सैकड़ों की संख्या में वार्ड के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बारिश के बीच विकास कार्यों की शुरुआत बनी चर्चा का विषय

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद भूमि पूजन का कार्यक्रम जारी रहा और स्थानीय महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी की। वार्डवासियों के बीच पेवर ब्लॉक कार्यों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

स्थानीय स्तर पर इन कार्यों को वार्ड की सड़कों और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment