Dhaara News

पीएम किसान की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

Farmers Get Rs 2000 Today: देशभर के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए आज, 30 अक्टूबर 2026 को राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किस्त की राशि भेजी जाएगी। इस बार कुल 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी गई है।

बनासकांठा से जारी होगी 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा दौरे पर रहेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा भी करेंगे।इसी कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के बैंक खातों में इसके बाद राशि पहुंचनी शुरू होगी।

साल में तीन बार मिलती है आर्थिक सहायता

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। आज 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस चरण में सरकार 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजेगी।

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  3. यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  6. Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  7. इसके बाद स्क्रीन पर किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment