Dhaara News

बजरंग पारा वार्ड 21 स्टेशन मरोदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

 

, 1 नवंबर 2026। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 21 स्थित बजरंग पारा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात उपस्थित नागरिकों के बीच मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री नवीन सिन्हा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली एवं विकास के लिए सभी नागरिकों को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री दीनदयाल साहू जी, दुर्गा समिति अध्यक्ष श्री चिंताराम देवांगन जी, श्री पुनितराम साहू जी, श्री ढेलूराम साहू जी, श्री अजय नंदेश्वर जी, श्री सुनील सोढ़दार जी, श्री राजकिशोर सिंह जी, श्री दुखुराम देवांगन जी, श्री कोमल सिन्हा जी, श्री बनछोरलाल कोसरे जी, श्री मोहन विश्वकर्मा जी, श्रीमती बुधियारिन बाई, श्रीमती सावित्री लक्ष्मी निर्मलकर जी, श्रीमती परमिला बाई, श्रीमती रेखा बाई, श्रीमती त्रिवेणी बाई साहू जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment