Dhaara News

अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपने 66वां जन्मदिन पर करेंगे धान खरीदी का शुभारंभ.

 

 

दुर्ग दिनांक 15.11.2026 से पूरे प्रदेश के किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ होने जा रहा है.
इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष माननीय प्रीतपाल बेलचंदन का 66वां जन्मदिन है जो कि अपने जन्मदिन पर किसान व सहकारिता परिवार के साथ प्रातः 8 बजे धान उपार्जन केन्द्र तिरगा एवं 9 बजे धान उपार्जन केन्द्र निकुम का शुभारंभ करेंगे। जैसा कि विदित है कि पूरे प्रदेश में 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। बेलंचदन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी में पूजन कर विधिवत शुभारंभ करेंगे जिसके पश्चात दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल के साथ धान खरीदी केन्द्र उरला, झीट एवं सांकरा का शुभारंभ करते हुए बैंक शाखा भवन अमलेश्वर का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे!

 

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment