Dhaara News

अंडा में पानी पाउच का कारोबार सवालों के घेरे में, निर्माण तिथि का उल्लेख नहीं!

 

M.K. GROUP, विनायकपुर रोड बस स्टैंड अंडा से संचालित इकाई के ‘सीजोसी’ ब्रांड की बिक्री धड़ल्ले से, 3 रुपये MRP वाला पाउच 2 रुपये में बिक रहा

 

दुर्ग। ग्राम अंडा में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर बिक रहे ‘सीजोसी’ ब्रांड के पानी पाउच की पैकेजिंग और निर्माण संबंधी जानकारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पाउच पर निर्माता के रूप में M.K. GROUP का नाम दर्ज है। पैकेट पर उपलब्ध पते के अनुसार इस समूह का कार्यस्थल विनायकपुर रोड, बस स्टैंड, अंडा में स्थित है।

सबसे अहम सवाल यह है कि पाउच पर पानी को 5 दिन के भीतर उपयोग करने की हिदायत तो दी गई है, लेकिन पैकेजिंग कब हुई, इसकी निर्माण तिथि स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में उपभोक्ता कैसे पता लगाए कि खरीदा गया पानी कितने दिन पुराना है?

250 ML के इस पाउच पर 3 रुपये MRP अंकित है, जबकि बाजार में यह 2 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राम अंडा की शराब भट्ठी के आसपास से लेकर आसपास के गांवों तक इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। जानकारी के मुताबिक कई सरकारी कार्यक्रमों,  से लेकर निजी आयोजनों में भी इसकी आपूर्ति की जा रही है।

ये पानी पाउच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप हैं। वहीं, ग्राम अंडा में संचालित इस इकाई के लिए ग्राम पंचायत की NOC और अन्य जरूरी अनुमतियों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अब खाद्य विभाग से सीधे सवाल हैं: M.K. GROUP की इस इकाई का निरीक्षण कब हुआ? क्या पानी के नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई गई? पैकेट पर 5 दिन में उपयोग करने की हिदायत है तो पैकेजिंग की तारीख कहां दर्ज है? क्या सरकारी कार्यक्रमों में आपूर्ति से पहले गुणवत्ता की जांच की गई?

पेयजल सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। इसलिए विभाग को M.K. GROUP की इकाई का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता, लाइसेंस, पैकेजिंग और अनिवार्य विवरणों की जांच करनी चाहिए। इस मामले में संबंधित कंपनी और विभाग का पक्ष भी सामने आना जरूरी है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment