- 27 नवंबर को मां कल्याणी शीतला मंदिर में भव्य आयोजन,
- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी की चर्चा;
- सरोज पांडेय के आगमन की भी मिल रहे संकेत
रिसाली/भिलाई। मां कल्याणी शीतला मंदिर, मरोदा टैंक रिसाली में शुक्रवार 27 नवंबर की शाम पटपर झांकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आचार संहिता लगने के ठीक पहले शिव शक्ति मां लक्ष्मी एवं गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति के के अनुसार कार्यक्रम में श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, ग्राम पटपर की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होना निर्धारित है।
इस आयोजन को लेकर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। आयोजन चंदेश्वरी बांधे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संबंधित समिति के तत्वावधान में होने की जानकारी सामने आई है। बांधे भाजपा की नेत्री हैं और पूर्व में भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद हैं। सार्वजनिक समाचार रिपोर्टों में उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी निभाने वाली पदाधिकारी के रूप में भी उल्लेखित किया गया है।
महापौर दावेदारी के बीच आयोजन पर राजनीतिक नजर
रिसाली नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को लेकर भाजपा में संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा जारी है। इसी बीच चंदेश्वरी बांधे का नाम भी संभावित दावेदारों में सामने आया है। उनके पूर्व पार्षद के अनुभव और संगठनात्मक गतिविधियों को उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा ने अभी तक महापौर प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में इस आयोजन को बांधे की सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में जनसंपर्क के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। कुछ लोग इसे उनकी महापौर दावेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण आयोजन मान रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी पर नजर
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति हो सकती है। पूर्व सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के आगमन की भी चर्चा है, स्थानीय एवं क्षेत्रीय नजन भी और संगठन के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद होंगे हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल किसी की भी नहीं हो सकी है।
आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर बड़े खर्च की चर्चा भी है। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम का बजट एक लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान जताया जा रहा है, लेकिन आयोजन समिति की ओर से खर्च का आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। इतना खर्च होने और भव्य आयोजन के बीच यह चर्चा बनी हुई है कि टिकट फाइनल नहीं हुआ है उसके पहले ही यह सब हो रहा है लोगों को उनके टिकट फाइनल हो जाने पार्टी से उनके नाम पर सहमति बन गई है ऐसी चर्चा है।
झांकी से ज्यादा महापौर की टिकट की झांकी इसे लोग बता रहे हैं
धार्मिक आयोजन के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की संभावित मौजूदगी और महापौर पद की दावेदारी को लेकर चल रही चर्चाओं के कारण पटपर झांकी का यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर लोगों की निगाहों में रहेगा। अब देखना होगा कि कार्यक्रम में कौन-कौन से प्रमुख नेता पहुंचते हैं और इस आयोजन से रिसाली की स्थानीय राजनीति में क्या संदेश निकलता है।







