Dhaara News

माथे पर लाल टीका लगाए जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, बिना पढ़े ली विधायक पद की शपथ, तेजस्वी पर क्या बोले?

Bihar Politics: बिहार के मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को विधानसभा में शपथ ली है. अनंत सिंह पिछले करीब 3 महीनों से बेऊर जेल में बंद हैं. उन पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप है. चुनाव परिणाम आने के बाद सभी जीते विधायकों ने शपथ ले ली थी लेकिन अनंत सिंह जेल में बंद होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे. आज उन्हें बेऊर जेल से सीधे एंबुलेंस के माध्यम से विधानसभा लाया गया. जहां उन्होंने शपथ ग्रहण की.

जब अनंत विधानसभा पहुंचे तो उन्हें सब देखते ही रह गए, क्योंकि अनंत सिंह आज अलग ही लुक में नजर आए. उनका माथे पर लगा लंबा टीका चर्चा का विषय बना रहा. अनंत सिंह का वही पुराना अंदाज गले में माला, सिर में लंबा टीका और मूंछ देखने को मिली. विधानसभा में प्रवेश करते ही उन्होंने स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाया और सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

दुलारचंद हत्याकांड के आरोप में 3 महीने से हैं बंद
अनंत सिंह अपने अनोखे अंदाज की वजहों से जाने जाते हैं. आज भी उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला. अनंत सिंह ने विधानसभा में बिना पढ़े ही शपथ ले ली. सदन में लगातार बोलते रहे. उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया. सब टकटकी लगातार अनंत सिंह को ही देखते रहे. अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़े थे.
चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई, जिसका आरोप अनंत सिंह पर लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा. वोटिंग होने से पहले ही अनंत सिंह जेल चले गए, जहां से आज उन्हें शपथ ग्रहण करने के लिए विधानसभा लाया गया था. फिर उन्हें वापस बेऊर जेल भेज दिया गया.
तेजस्वी यादव पर भी बोले अनंत सिंह?
अनंत सिंह ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, “हम निर्दोष हैं, अभी जांच चल रही है और हमें न्याय मिलेगा.” इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी खुलकर बात की. अनंत सिंह ने कहा कि अगली बार तेजस्वी यादव को दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा. विपक्ष के लोगों के लिए कोई काम नहीं है. उनके पास बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बोलने वाले बोलते रहें कुछ होना नहीं है.

 

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग