Dhaara News

स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने गोली मारी, इलाज के दौरान हुई मौत

धारा न्यूज़ @ ओडिशा

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की दोपहर को उनके ऊपर फायरिंग की गई थी। इस दौरान उनके सीने में गोली लगी। अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने आईएएस बात की पुष्टि की कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के ऊपर फायरिंग कर दी थी।

यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी थी। इस दौरान मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी हालत देखते हुए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं, घटना के बाद ब्रजराजनगर में तनाव उत्पन्न हो गया है और बीजू जनता दल (बीजद) के मंत्री के समर्थक ‘सुरक्षा चूक’ पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का दावा है कि मंत्री को निशाना बनाने के लिये साजिश रची गई।

उधर मंत्री के ऊपर गोली चलाने वाले ASI के बारे में उसके परिजनों का कहना है कि कई महीनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। आज ही उसने अपनी बेटी से वीडियो कॉलिंग पर बात भी की थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग