Dhaara News

बजरंग दल पूरे जिले में चलाएगी पौधारोपण अभियान- उमेश सेन

  • बालोद जिले में कार्यकर्ता कम से कम 2 पौधे लगाकर करेगा उसकी देखभाल
  • पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की गई अपील 

पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है वहीं सरकार एवं अन्य सामाजिक राजनैतिक संगठन अधिक से अधिक पौधे को लगाने का प्रचार करते हैं ताकि पर्यावरण का स्वच्छ रहना अत्यंत आवश्यक होता जा रहा है इसी दिशा में इस साल बजरंग दल जिला बालोद के संयोजक उमेश सेन ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कम से कम 2 पौधे पूरे देखभाल के साथ लगाने की अपील की है जो कि आने वाले बारिश में एक निश्चित तारीख तय कर किया जाना है पर्यावरण के से लाभ की जानकारी देते हुए उमेश सेन ने बताया कि ऑक्सीजन का स्रोत
वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास को ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं
पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। जलवायु को शांत रखते हैं
पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50% तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है। आश्रय प्रदान करते हैं
पक्षी पेड़ों पर घोंसलों का निर्माण करते हैं जिससे उन्हें आश्रय मिलता है।
भोजन उपलब्ध कराते हैं
पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन हैं। गाय, बकरियां और अन्य शाकाहारी जानवर भी वृक्षों के पत्ते खाते हैं।

वायु और जल प्रदूषण नियंत्रित करते हैं
वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग