Dhaara News

खैरागढ़ के चुनावी दंगल में बालोद भाजपा के पदाधिकारी हुए शामिल

धारा न्यूज़/ खैरागढ़

खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा  ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जहां कांग्रेस के कवासी लखमा और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी सभा ले रहे है, किसी भी परिस्थिति मे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जिताने में लगे हैं।
तो वहीं भाजपा के भी प्रदेश के दिग्गज नेताओं, प्रदेश पदाधिकारी सहित बालोद जिला के भाजपाई सूरमा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को विजयी करने के लिये चुनावी दमखम दिखाने की कोशिश में जुटे है।

गुण्डरदेही पूर्व विधायक राजेंद्र राय चुनावी सभा में शामिल
खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में साल्हेवारा मंडल में आज आयोजित चुनावी सभा मे केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह , प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय , चुनाव प्रभारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष  खूब चंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ,जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप ,पूर्व मंत्री  ननकी राम कंवर एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा मे बालोद जिले संगठन से पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर , दुर्ग ग्रामीण साइबर विस्तारक प्रभारी ऋतुराज पिपरिया भी शामिल हुए।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग