
आरक्षण को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर की मांग को लेकर जन अधिकार रैली करने जा रही है।यह रैली रायपुर के साइंस कालेज मैदान से निकाली जाएगी। कांग्रेस के अनुसार इसमें शामिल होने के लिए उसे 70 समाजों का समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस ने इसमें एक लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया है।
भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने लाएंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी आदि शामिल होंगे। इसके जरिए आरक्षण विधेयक पर भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने लाएंगे
