Dhaara News

फंड की कमी के चलते 3 साल बाद भी अधूरा ठगड़ा बांध का पिकनिक स्पॉट 7.22 करोड़ हो गए खर्च

खोमेंद्र @ दुर्ग

पिछले करीब 3 वर्षों से बन रहा ठगड़ा बांध अब भी अधूरा है। इसके लिए शासन से 16.27 करोड़ की मंजूरी ली गई। इसके बाद शासन ने प्रथम चरण में 13.49 करोड़ के कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। वर्तमान में करीब 8.13 करोड़ से स्वीकृत कार्य कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके काम अधूरा है।

बारिश के कारण मैदान पर पानी भरा, निर्माण भी अधूरा

पिछले लगभग 3 वर्षों से बन रहा ठगड़ा बांध अब भी अधूरा है। इसके लिए शासन से 16.27 करोड़ की मंजूरी ली गई। इसके बाद शासन ने प्रथम चरण में 13.49 करोड़ के कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। वर्तमान में करीब 8.13 करोड़ से स्वीकृत कार्य कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके काम अधूरा है।

फंड की कमी के चलते कार्य की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने और फंड जुटाने के लिए प्रयास शुरू करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि अभी तक ठगड़ा बांध को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए 7.22 करोड़ रुपए का खर्च किया जा चुका है लेकिन 3 साल भी काम अधूरा है। इसे जल्द पूरा करने निर्देश दिए।

आइलैंड का काम जारी, बनाया जाएगा एप्रोच रोड

आयुक्त सर्वे ने कलेक्टर को जारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि प्रस्ताव आइलैंड तक पहुंचने के लिए पारदर्शी एप्रोच रोड तैयार किया जाएगा। इसके जरिए नीचे की तरफ देखा जा सकेगा। जैव विविधता पार्क के बगल में हो रहे इस सौंदर्यीकरण को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने लैंड स्केपिंग से जुड़ी जानकारी ली। वर्तमान में बिजली, रंग-रोगन और गार्डनिंग से जुड़े काम अधूरे है, जिसे जल्द पूरा कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर ईई प्रमोद दुबे, जितेंद्र समैया, आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली आदि मौजूद थे।

तालाब का गहरीकरण पूरा, उद्यान का कार्य बाकी
वर्तमान में ठेकेदार द्वारा बांध में रिटेनिंग वॉल किडस जोन इनलेट वॉल, आउट लेट वॉल,आई लेंट पार्किंग बाउंड्रीवाल 2 नग डेक, फिलिंग एव आंशिक तालाब गहरीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। मात्र उद्यान लाइट, झूले एवं फिनिसिंग कार्य शेष है।वर्तमान में रुपए 13.49 करोड़ की योजना के विरुद्ध 7.22 करोड़ का व्यय हुआ है। योजना पूर्ण होने के बाद शहर में पिकनिक स्पॉट विकसित हो जाएगा। ओम एसोसिएट्स को यह काम दिया गया है। कलेक्टर ने पिकनिक स्पॉट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सके।

सांसद व विधायक निधि से हो चुके हैं कई काम
ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का यह प्लान पिछले करीब 3 साल पहले तैयार किया गया। बीजेपी की तत्कालीन शहर सरकार ने करीब 2 करोड़ रुपए का प्लान तैयार किया। इसमें योग सेंटर, मार्निंग वॉक जोन, बोटिंग, पाथवे, घाट निर्माण, गार्डनिंग सहित अन्य कार्य प्रस्तावित किए गए। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा व विधायक अरुण वोरा की निधि से कुछ कार्य भी कराए गए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी निरीक्षण कर इसे पर्यटन क्षेत्र बनाने निर्देशित किया था। बावजूद काम अधूरा है। बारिश में मैदान पर पानी भरा है।

अलग-अलग मदों से फंड जुटाने बनी थी सहमति

इस प्रोजेक्ट के लिए 16.27 करोड़ के प्रोजेक्ट की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। प्रथम चरण में 13.49 करोड़ रुपए की आधी राशि 8.13 करोड़ रुपए अधोसंरचना मद शासन से जारी की गई। आधी राशि विधायक मद, डीएमएफ एवं निगम निधि राशि से जुटाई जानी थी। यह राशि अप्राप्त है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग