Dhaara News

बीजेपी में गुटबाजी कर रहे नेताओं पार्टी ने की कार्रवाई, निष्कासित किए गए

जशपुर। जशपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत की घोषणा के बाद जशपुर भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा कार्यकर्ता अब खुलकर मुखर हो गए हैं और आगामी चुनाव में भाजपा में बड़े नुकसान की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। दरअसल जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सोनक्यारी मंडल अध्यक्ष मनोज भगत और मनोरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिसके बाद जशपुर का सियासी पारा चरम पर है।

अब विकास प्रधान के समर्थन में अन्य कार्यकर्ता सामने आ गए हैं और पार्टी निष्कासन का विरोध कर रहे हैं। इधर मंडल अध्यक्ष मनोज भगत ने बताया कि उन्होंने पहले ही पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन इस्तीफा स्वीकार भी नहीं हुई थी और सोशल मीडिया पर उनके निष्कासन की जानकारी मिली।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग