Dhaara News

रसमड़ा परिक्षेत्र यादव समाज ने मनाया होली मिलन

समीपस्थ ग्राम रसमड़ा में यादव समाज सामुदायिक भवन दशहरा मैदान में होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन पंचगईहां यादव समाज रसमड़ा परिक्षेत्र द्वारा किया गया।
यादव कुल की इष्ट देवी देवता राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर रंग गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान यादव बंधुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने और कुरीतियों को समाप्त करने एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
तत्पश्चात जिला के समस्त पदाधिकारियों का शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बोधन यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव महामंत्री पंचू राम यादव सचिव शंकर यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरीश यादव एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अर्चना यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रमुख रूप से सर्किल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव,महासचिव पूर्व सरपंच हरिनारायण यादव, सचिव जगत राम यादव, युवा प्रकोष्ठ सर्किल अध्यक्ष किशन यादव, पंचगईहां रसमड़ा क्षेत्र सरपंच पीतांबर यादव, चिखला हसदा क्षेत्र सरपंच अशोक यादव, करेली क्षेत्र सरपंच गोवर्धन यादव, पूर्व सरपंच राम खिलावन यादव, अनूप यादव, सदाराम यादव, बिसनाथ यादव, अशोक यादव,राजेश यादव,दुर्योधन यादव, शिव कुमार यादव, टोमन यादव, धनसाय यादव,श्रवन यादव, भीखम यादव, उल्लास यादव सहित नगपुरा सर्किल के ग्रामों के महिला एवं पुरुष प्रतिनिधि गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उक्त जानकारी नगपुरा सर्किल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन यादव ने दी।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग