Dhaara News

“हिंसा को नो” महिला हिंसा को लेकर जागरूक कर रही थनौद की सहयोगी रेडियो स्टेशन

गुलाब देशमुख @ थनौद

सहयोगी रेडियो स्टेशन 91.2 एफएम ग्राम थनौद (दुर्ग) द्वारा संचालित कार्यक्रम जो महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, दुर्व्यवहार, भावनात्मक शोषण से लेकर अन्य हिंसात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “हिंसा को नो” नामक कार्यशाला क्षेत्र के साथ साथ रेडियो सेंटर में आयोजित की जा रही है।
जिसमें संस्था के प्रमुख महेंद्र सिन्हा ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं के साथ कई तरह के दुर्व्यवहार, अत्याचार होते हैं उसमें आसपास के वातावरण और अपनों के बीच में ही महिलाएं प्रताड़ित होती है जिसके लिए ऐसी महिलाओं को विशेष रूप से कानूनी सहायता उपलब्ध कराना व महिलाओं को पूर्ण रूप से जागृत करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।
सहयोगी संस्था के सदस्य तुलसीराम देशमुख ने महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक भावनात्मक व यौन हिंसा से संबंधित जानकारी से महिलाओं को अवगत कराया।
वही ट्रेनर सुषमा सिंह ने सखी वन स्टॉप सेंटर से लेकर शासन द्वारा उपलब्ध सेवाओं व सहयोगी रेडियो स्टेशन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकार दी।
इस दौरान समीपस्थ गांव के मितानिन, सुपरवाइजर, महिला समूह एवं कार्यक्रम संचालन में सहयोगी सुखदेव यादव, मनोज साहू, पायल साहू सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग