Dhaara News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग ग्रामीण में युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, नाथूराम गोडसे के पोस्टर जले

दिनांक 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी (दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र) में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रा.) के प्रभारी आस मोहम्मद खान एवं सह-प्रभारी इंदु वर्मा के निर्देशानुसार हुआ। जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

माल्यार्पण के पश्चात् वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के नाम पर संचालित योजना मनरेगा (MNREGA) के बुनियादी ढांचों में हो रहे परिवर्तनों पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि गोडसे वादी विचारधारा के लोग इन योजनाओं को प्रभावित कर रहे हैं। विरोध स्वरूप नाथूराम गोडसे के छायाचित्र का दहन किया गया और मशाल जलाकर प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा एवं पूर्व जनपद सभापति ज्ञानेश्वर मिश्रा उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख ने राहुल गांधी के संदेश को दोहराते हुए कहा:

“महात्मा गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी साम्राज्य ने, कभी नफरत की विचारधारा ने, कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की नाकाम कोशिश की, मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। हिंसा और भय से बड़ा अहिंसा और साहस है। यह सोच मिट नहीं सकती क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं।”

बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे:

नैन साहू,ओम कुमारी साहू,लाकेश्वरी देशमुख,पूजा देशमुख,कुमारी देशमुख

जिला महासचिव दीपांकर साहू,ऋतुवेष हरमुख,पप्पू साहू,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस यशवंत देशमुख,पंकज सिंह,सुनील मिश्रा,राहुल साहू,दीपक कुमार,दानेश्वर देशमुख,हेमंत साहू,पुनेन्द्र निषाद,पुष्पकांत,राजीव,देशलहरे,रमेश साहू ,युगल किशोर देशमुख,आगम दास बंजारे,सूरज कुमार जांगड़े ,सागर डहरिया,दिव्यांश खुटेल,टिकेश्वर साहू कुशाल साहू,लक्षण लाल साहू

तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

यह कार्यक्रम गांधी जी के अहिंसा, सत्य और साहस के मूल्यों को याद करते हुए वर्तमान चुनौतियों के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक रहा।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग