
दुर्ग, 05 जनवरी 2026: सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दुर्ग विजय अग्रवाल ने खुद अपने विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई की है। बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर 9 पुलिसकर्मियों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 500 रुपये का चालान किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
यह कार्रवाई 4 जनवरी 2026 को की गई। SSP विजय अग्रवाल ने पहले ही जिला दुर्ग के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए थे। नियम तोड़ने वालों में पुरुष और महिला आरक्षक दोनों शामिल हैं।
चालान काटे गए पुलिसकर्मियों की सूची:
प्रधान आरक्षक (चालक) क्रमांक 1243 सुशील प्रजापति (रक्षित केंद्र, दुर्ग)
प्रधान आरक्षक क्रमांक 1473 भागवत प्रसाद (थाना अण्डा)
आरक्षक क्रमांक 885 सुनील साहू (थाना रानीरातई)
आरक्षक क्रमांक 1645 कमलेश देशमुख (थाना दुर्ग)
आरक्षक क्रमांक 805 पंकज पाण्डेय (थाना जामुल)
आरक्षक क्रमांक 205 रवि सोनी (थाना खुर्सीपार)
महिला आरक्षक क्रमांक 1692 संगीता कोसले (थाना भिलाई नगर)
महिला आरक्षक क्रमांक 1599 एलिषा (थाना छावनी)
महिला आरक्षक क्रमांक 1313 आशा ठाकुर (महिला थाना दुर्ग)
SSP की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट नियम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।







