
जिले के ग्राम चंदखुरी में वृक्ष मित्र मंडली एवं ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण महाअभियान अंतर्गत पोरा पर्व के पावन अवसर पर व ग्राम चंदखुरी द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां ग्राम चंदखुरी के मिनी स्टेडियम परिसर में 100 से ज्यादा नीम के पौधे का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया. समिति के सदस्यों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का सभी अतिथियों ने सराहना की और सभी अतिथियों द्वारा पेड़ लगाए गए और उन्हें बचाने का भी संकल्प लिया.
अवसर पर इनकी मौजदूगी
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग), श्रीमती आशा विवकी मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य), विशेष अतिथि गोपाल यादव (जनपद सदस्य) कविता यादेश ठाकुर (सरपंच) योगिता जितेन्द्र यादव (उपसरपंच), सुखदेव देवांगन, मनीष निर्मलकर (सभापति राजस्व एवं वन विभाग) दिनेश ठाकुर,राहुल चंद्राकर (वार्ड पंच),भूपेंद्र सिन्हा (वार्ड पंच), राजू चंद्राकर, संजू देशमुख,केवल यादव, खेमलाल चंद्राकर, लक्ष्मीनाथ देशमुख, भूपेंद्र साहू,खिलेंद्र देशमुख,यशवंत देशमुख,जीवन ढीमर,गौतम निर्मलकर,रोमनाथ यादव,दुर्गेश साहू,त्रिलोक यादव, सुनील देशमुख,सोहन सिन्हा,कुंज लाल देशमुख,प्रकाश निर्मलकर, भूपेंद्र साहू एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे.








