Dhaara News

प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट Match 6 : दिलावर टीम की ऐतिहासिक हार! मात्र 29 रन पर ऑलआउट होकर टूर्नामेंट से बाहर, युवा क्रिकेट ने रौंद डाला

प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट के 6ठे मैच में तो जैसे दिलावर टीम मैदान पर बेइज्जत होने ही आई थी! टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का  फैसला लिया, लेकिन बाद में पता चला कि ये फैसला उनकी कब्र खुद खोदने जैसा था।
युवा क्रिकेट टीम के ओपनर सोहन यदु और सागर यदु ने तूफानी शुरुआत दी। बोलिंग एंड से पहला ओवर फेंकने आए दिलावर के बबलू साहू पर दोनों ने जमकर धुनाई की – पहले ही ओवर में 16 रन और सिर्फ 1 विकेट! इसके बाद युवा क्रिकेट ने मात्र 4 ओवर में 94 रन ठोक डाले और दिलावर को 95 रनों का विशाल लक्ष्य थमा दिया।
अब आया लक्ष्य पीछा करने का नंबर – और यहां तो दिलावर टीम ने वो करिश्मा दिखाया जो प्लास्टिक बॉल क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं देखा गया! पूरी टीम महज 29 रन पर ढेर हो गई और ऑलआउट! 😱 यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे कम और सबसे शर्मनाक स्कोर बन गया। बल्लेबाजों ने ऐसा खराब प्रदर्शन किया कि लग रहा था जैसे वे बल्ला लेकर नहीं, बल्कि विकेट गिराने के लिए ही मैदान पर उतरे हों। एक से एक बढ़कर फ्लॉप शॉट्स, कैच आउट, बोल्ड – सब कुछ!
इस अपमानजनक हार के साथ दिलावर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मैदान पर तो वे हार गए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में हार की चर्चे फैल गई।
दूसरी तरफ, युवा क्रिकेट के उमेश निर्मलकर ने पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट झटककर सबको स्तब्ध कर दिया और आसानी से मैन ऑफ द मैच बने। क्या दिलावर के बल्लेबाजों के लिए उमेश शामत बनकर आए
मैच के अंपायर खोमेंद्र साहू और रूपेश साहू रहे, जबकि कमेंट्री का तड़का लगाया साकेत पटेल ने।
युवा क्रिकेट टीम को शानदार जीत और उमेश को हैट्रिक के लिए ढेर सारी बधाई! 🔥💪

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment