
Raipur. भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद अंततः जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं आपको बता दें कि यह नियुक्तियां पंजीकृत सहकारी संस्था ने कर दिया है इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां की गई है बता दें कि सोमवार को पंजीयक कुलदीप शर्मा ने जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव, और बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष घोषित करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं आपको बता दें कि जगदलपुर में दिनेश कश्यप का अध्यक्ष और श्रीनिवास मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं अंबिकापुर बैंक में रामकृष्ण सिंह अध्यक्ष तो जगदीश साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है इसी कड़ी में सबसे सुर्खियों में रहने वाले चेहरे सहकारिता पुरुष दुर्ग के चर्चित चेहरे प्रितपाल बेलचंदन को अध्यक्ष बना दिया गया है वहीं बालोद जिले से आने वाले नरेश यदु को इस दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है वहीं राजनांदगांव बैंक में सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष की जवाबदारी मिली है बिलासपुर केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के रूप में रजनीश सिंह तो वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर महिला को प्राथमिकता देते हुए रजनी साहू को नियुक्त किया गया है.

प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक सरकार ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है 2 साल पूरे होने के बाद भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक नियुक्तियों को आगे बढ़ाया है. ₹3100 क्विंटल में धान खरीदी करने वाली सरकार की हालत वर्तमान में ठीक-ठाक नहीं है ऐसे में इन नियुक्तियों की दरकार थी. सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिना मुखिया के चल रहा था 21 दिसंबर 2023 से इन पांचो बैंकों को संबंधित कलेक्टरों को जिम्मेदारी दे रखी थी जिसके कारण हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए थे किसानों के टोकन से लेकर लिमिट बढ़ाने की समस्या और न जाने कितनी समस्याएं से समिति गुजर रही है ऐसे में एन वक्त पर इन नियुक्तियों से कहीं ना कहीं प्रबंधन ठीक करने की गुंजाइश अब दिखाई देने लगी है लेकिन जमीनी हकीकत आगे देखने को मिलेगी. बहरहाल समर्थकों में भारी खुशी है पटाखे फूल माला की तैयारी चल रही है







