Dhaara News

बीजेपी अपने 20 माह के उपलब्धियों से डर गई है, ED और अडानी के भरोसे चल रही साय सरकार

छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आर्थिक नाकेबंदी पूरे प्रदेश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों, सहित स्टेट हाईवे 2 घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया इस बीच दुर्ग जनपद के पूर्व सभापति कांग्रेस नेता ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा ने प्रदर्शन के बाद बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि पिछले 20 महीनौ में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के जनता का भरोसा तोड़ दिया है उन्हें केवल ईडी और अडानी पर ही भरोसा है इसीलिए कांग्रेस नेताओं को षडयंत्र पूर्वक तरीके से हमारे नेताओं के आवाज दबाने उद्योगपति अडानी के इशारे पर ईडी का उपयोग किया जा रहा है आज पूरे प्रदेश में कई जगहों पर आर्थिक नाकेबंदी हुई है उन्होंने इसे एक सांकेतिक प्रदर्शन बताया और कहा कि आने वाले समय में इसी तरीके से बदला पूर्ण कार्रवाई चलती रही तो समूचा प्रदेश उग्र आंदोलन करेगा उन्होंने आगे कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता जब-जब छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को हड़पने वाले उद्योगपतियों के खिलाफ आवाज सदन में उठाए हैं तो ईडी, सीबीआई आ जाती है और भूपेश बघेल जी के घर का दरवाजा खटखटाती है मिलता कुछ नहीं है किसी आरोपी के नाम लेने मात्र से ही गिरफ्तारी हो रही है भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सर्वमान्य नेता है केवल कांग्रेस के ही नहीं बल्कि दलितों के, पिछड़ों के, आदिवासी, वनवासी, किसान, मजदूर की बेबाक आवाज है आज BJP के पास कोई विकल्प नहीं है, विकल्प है तो मात्र ईडी और सीबीआई.
अडानी के इशारे पर नेताओं का नाम कैसे बदनाम किया जाए .
उन्होंने आगे कहा कि उनके कई मित्र भाजपा आरएसएस से जुड़े हुए हैं बताते हैं कि अदानी ने विधानसभा चुनाव में 1000 करोड रुपए खर्च किया है एक विधायक पर 10 करोड़ यह पैसा विधायक को मिला या नहीं यह तो मुझे नहीं पता लेकिन आज छत्तीसगढ़ के जंगल अदानी को बराबर मिल रहा है ये हमें पता है, 20 महीनों में अडानी को जंगल सौपना यही उनकी उपलब्धि है जनता त्रस्त है अदानी के पैसों से सत्ता तो मिल गई लेकिन सरकार कौन चला रहा पता नहीं लेकिन आगे आज भी जनता को भूपेश पर ही भरोसा है.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment