
एक साधारण गृहिणी से जिला पंचायत सदस्य तक का सफर तय करने वाली आशा विक्की मिश्रा आज भी अपनी सादगी और कर्मठता से क्षेत्रवासियों का दिल जीत रही हैं। दो बेटों की मां और पूर्व जनपद पंचायत सभापति विक्की मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्रमांक 7 की वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं।
आशा मिश्रा गहरी शिव भक्त हैं और पूजा-पाठ में पूरी आस्था रखती हैं। जो भी उनसे मिलता है, वे मुस्कुराते हुए “राधे-राधे” कहकर अभिवादन करती हैं। उनकी यह सादगी और धार्मिक स्वभाव लोगों को अपनेपन का एहसास कराता है।
राजनीति में आने के बावजूद वे घरेलू महिला की तरह ही जीवन जीती हैं। क्षेत्र के हर छोटे-बड़े आयोजन में शरीक होती हैं, चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो या सामाजिक समारोह। दुर्ग जिला पंचायत की सामान्य सभा में भी वे बिना हिचक क्षेत्र के जल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाती हैं। उनकी यह सक्रियता जनता की सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
गौरतलब है कि आशा मिश्रा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कद्दावर नेत्री माया बेलचंदन को हराकर यह पद हासिल किया था। उनकी जीत ने साबित कर दिया कि सादगी, मेहनत और जनता से सीधा जुड़ाव ही असली ताकत है।
आज उनके जन्मदिन पर क्षेत्रवासी उन्हें हार्दिक बधाई दे रहे हैं और कामना कर रहे हैं कि वे इसी तरह सादगी और कर्मठता के साथ क्षेत्र की सेवा करती रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा विक्की मिश्रा जी!








