
दुर्ग ग्रामीण। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन मजबूत करने का सिलसिला जारी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के आदेश पर पूरे राज्य में ब्लॉक अध्यक्षों की एक साथ नियुक्तियां हुईं, जिसमें दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक (दुर्ग जिले का सबसे बड़ा ग्रामीण ब्लॉक) की कमान पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख को सौंपी गई है।
देवेंद्र देशमुख पार्टी में अनुभवी और जमीनी स्तर पर मजबूत छवि वाले नेता हैं। वे पूर्व गृहमंत्री तथा दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू के बेहद करीबी माने जाते हैं। संसदीय कार्यकाल में सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं और ठीक एक साल पहले तक जनपद अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। 72 गांवों में उनकी अच्छी पहचान और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव इस नियुक्ति में महत्वपूर्ण रहा है। पार्टी इसे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाला कदम मान रही है।
इससे पहले ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रदीप चंद्राकर संभाल रहे थे, जिन्हें कभी नियुक्ति आदेश नहीं मिला अर्थात अध्यक्ष नंद कुमार सेन ही थे- उनके स्थान पर संविदा जैसा कार्यभार संघर्ष और सत्ता के अल्पकाल में प्रदीप चंद्राकर ने निभाया.

हैं। उन्हें ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अस्थायी रूप से (संविदा जैसी व्यवस्था में) जिम्मेदारी मिली थी, हालांकि कोई औपचारिक नियुक्ति आदेश नहीं था। चुनाव के बाद समय बीतने और हाल के बदलावों के साथ उनकी स्थिति प्रभावित हुई। खासकर दुर्ग जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदीप चंद्राकर बड़े नेताओं की पसंद में दूसरे नंबर पर आ गए थे,
जिससे उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई। ( जानकार बताते हैं कि सामाजिक चुनाव में सक्रियता उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ)
वर्तमान AICC की नई सूची में देवेंद्र देशमुख की नियुक्ति से पार्टी में ताजगी आई है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार सेन को विधानसभा चुनाव के दौरान औपचारिक रूप से हटाया गया था, लेकिन कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। कुल मिलाकर, यह बदलाव पार्टी की एकता, संतुलन और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकेत है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कई पदाधिकारी इसे संगठन की मजबूती और नई शुरुआत का प्रतीक बता रहे हैं। देवेंद्र देशमुख की अगुवाई में दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को और जोड़ने, सामाजिक समीकरण मजबूत करने की उम्मीद जगी है। सब मिलकर कह रहे हैं – “नई टीम, नई उम्मीदें, मजबूत कांग्रेस!”








