Dhaara News

सड़क किनारे पाम के 40 पौधे रोपे गए, बढ़ेगी ग्राम मचांदुर की शोभा

दुर्ग विकासखंड के ग्राम मचांदुर के शीतला तालाब में लगभग 300 लोगो द्वारा श्रमदान से सफाई करने के ऐतिहासिक पहल के बाद एक बार फिर ग्रामीणों ने मिलकर तालाब किनारे वृक्षारोपण कर सरपंच और पंचों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान कर 40 पाम के पौधों का वृक्षारोपण किया।इस पुनीत कार्य में सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्रामीण प्रधान युगल किशोर साहू,उपसरपंच दुष्यंत साहू,पंचगण गणपत साहू, असलम खान,मनोज गोस्वामी,महमूद खान,मंशा राम साहू,चितेश्वरी साहू,भारती यादव,कलिंदरी देवांगन, आशा पटेल,शैल देवांगन, गायत्री साहू,नरेश यदु,ग्रामीणअध्यक्ष सुखराम पटेल,ग्रामीण उपाध्यक्ष बलराम निर्मलकर, ग्रामीण कोषाध्यक्ष मंत राम यादव,पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष रोहित चंद्राकर,साहू समाज अध्यक्ष रणमत साहू, समाजसेवी नवाब खान,ललित देवांगन,सुनील कुमार साहू,तोरण लाल साहू,जसलोक साहू,रविशंकर गिरी गोस्वामी,वीरेंद्र साहू,प्रकाश निषाद,विश्वनाथ साहू,शिव कुमार साहू, ताकेश्वर पटेल,महेंद्र पटेल,अजय ठाकुर,अनिल कुमार साहू,ईश्वरी साहू,भुलऊ निषाद,रहमुद्दीन कुरैशी,घुघसीडीह पूर्व सरपंच गोवर्धन बारले, ईश्वरी दास मानिकपुरी,प्रहलाद चंद्राकर, भरत साहू,डेरहा साहू,जितेंद्र साहू,हलधर साहू,रोशन साहू,सत कुमार साहू,नीलकमल,निखिल, ताकेश्वर,आकाश,लक्की, पुष्पेंद्र, कोमल,धरम,राजा,हरीश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

*गांव की शोभा बढ़ेगी: युगल किशोर (सरपंच मचांदूर)*

गांव का चहुमुखी विकास में ग्रामीणों का योगदान अतुलनीय है,माँ शीतला हमारे गांव के हृदय स्थल पर विराजमान है, जहां की सफाई एवं सौंदर्यीकरण हम सबकी जिम्मेदारी है। सड़क किनारे इन आकर्षक वृक्षों से गांव की शोभा भी बढ़ेगी. इस दौरान स्वर्गीय लखन गिरी गोस्वामी एवम स्वर्गीय बिसेराम साहू के याद में भी परिवार एवम ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया यह सराहनीय पहल है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment