Dhaara News

गृहमंत्री का निवास घेराव आज, भाजपा महिला मोर्चा की “महतारी हुंकार” स्कूटी रैली

गुलाब देशमुख @ दुर्ग

11 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली का आयोजन होना है इसके पूर्व महिला मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों के आवास को स्कूटी रैली निकालकर घेराव करना है। इसी तारतम्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तीनों मंडल की महिला मोर्चा के द्वारा दिनांक 8 नवंबर दिन मंगलवार दोपहर 12 बजे बोरसी कलकत्ता स्वीट्स के पास में एकत्र होकर स्कूटी रैली  निकालेगी एवं पैदल चलकर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं गृह मंत्री के निवास मीनाक्षी नगर का घेराव करेगी आयोजित घेराव में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश का प्रभारी श्रीमती उषा टावरी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा दुर्ग जिला संगठन प्रभारी श्रीमती रेखा मेश्राम,भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती माया बेलचंदन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर,जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,भाजयुमों जिला अध्यक्ष नितेश साहू,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, गिरेश साहू, राजीव पाण्डेय,उपस्थित रहेंगे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग