Dhaara News

बलौदाबाजार में अब तक 425.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इस वर्ष मानसून ने सक्रिय रुख अपनाया है। 1 जून से 18 जुलाई 2025 तक जिले में 425.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा सुहेला तहसील में 571.9 मिमी और सबसे कम कसडोल में 340.8 मिमी दर्ज की गई।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अन्य तहसीलों में वर्षा कुछ इस प्रकार रही — पलारी: 489.2 मिमी, टुण्डरा: 465.1 मिमी, सिमगा: 412.3 मिमी, भाटापारा: 408.9 मिमी, लवन: 406.2 मिमी, सोनाखान: 374.9 मिमी, और बलौदाबाजार में 363.2 मिमी। कुल मिलाकर जिले में अब तक 3832.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जिसकी औसत 425.8 मिमी है।

18 जुलाई को दर्ज वर्षा: इस एक दिन में जिलेभर में 117.5 मिमी वर्षा हुई, जिसका औसत 13.1 मिमी रहा। सुहेला में 41 मिमी, भाटापारा में 24.7 मिमी, टुण्डरा में 18.5 मिमी, सिमगा में 10.6 मिमी, लवन में 10 मिमी, पलारी में 5.1 मिमी, बलौदाबाजार में 4 मिमी, कसडोल में 2 मिमी और सोनाखान में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बाढ़ के चलते बाधित मार्ग:
लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई पुल-पुलिया जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन पर रोक लगानी पड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • बलौदाबाजार तहसील: अचानकपुर चेक डेम, खोरसी नाला

  • सुहेला तहसील: रावन-सुहेला रोड, बंजारी नाला

  • भाटापारा-सुहेला मार्ग: जमुनिया नाला

  • भंवरगढ़-बरडीह और शिकारी केसली मार्ग: जमुनिया नाला

  • पलारी तहसील: परसाडीह-दतान रोड, छेरकाडीह स्थित खोरसी नाला

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment