Dhaara News

कोरबा: होटल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश, सफाईकर्मी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से होटल के कमरे में दुष्कर्म की कोशिश की गई है। यह गंभीर घटना एसपी ऑफिस के सामने स्थित ‘टॉप इन टाउन होटल’ की है। आरोपी की पहचान होटल में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजा खड़िया (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है जब आरोपी ने होटल की खिड़की से छलांग लगाकर सीधे रूम नंबर 122 में प्रवेश किया। वहां 24 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ठहरी हुई थीं। महिला डॉक्टर के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता के जोर-जोर से चिल्लाने पर वह मौके से भाग निकला।

डॉक्टर सक्ती जिले से 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज आई थीं। वह 10 जुलाई से होटल में ठहरी हुई थीं और उनके साथ तीन अन्य डॉक्टर भी प्रशिक्षण में शामिल थे। इनमें से दो महिला डॉक्टर ट्रेनिंग समाप्त कर लौट चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की। तत्पश्चात उसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग