Dhaara News

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने से छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा देखने को मिली। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

कई जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। यहां मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते दिन मरीं बंगला देवरी में 11 सेमी, राजनांदगांव, बड़ेबचेली और छोटेडोंगर में 8-8 सेमी बारिश हुई। डौंडीलोहारा, दुर्गकोंदल और अंबागढ़ चौकी में 7-7 सेमी, जबकि कांकेर, पिथौरा और दंतेवाड़ा सहित अन्य स्थानों पर 5 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नया सिस्टम और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव अब दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। यह अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। वहीं 1 अक्टूबर से उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके असर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ेंगी।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment