Dhaara News

श्री जी योग समिति दुर्ग ने कोपीडीह में पदयात्रियों के लिए विशाल भंडारा किया आयोजन

दुर्ग। श्री जी योग समिति दुर्ग (पंजीकृत संस्था), जो लगातार तीन वर्षों से योग प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ने इस वर्ष भी सामाजिक और धार्मिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। समिति की ओर से 28 सितंबर 2025 को डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए ग्राम कोपीडीह में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सेवा भाव दिखाते हुए पदयात्रियों को भोजन परोसा। वातावरण देवी गीतों, नृत्य और भक्ति भाव से सराबोर रहा। खास तौर पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में व्रतधारियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।

भंडारे में ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की। लोगों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में आस्था और सकारात्मकता का संचार होता है। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्य पूरे समर्पण भाव से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पंकज शर्मा, देवाशीष कर्मकार, अमरेश भौमिक, वंदना सोनी, संदीप अग्रवाल, शरद गुप्ता, शोभा कर्मकार, कमल शर्मा, कविता चौधरी, इंदु वडेरा, पूजा विश्वकर्मा, प्राची विश्वकर्मा, सूर्य राजपूत, भावना साहू, नितेश साहू समेत सैकड़ों सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए। इसके अलावा रविशंकर सोनी, दीनदयाल साहू, मनीष दरयानी, कुशल उजाला, गंगा उजाला, डॉली साहू, शोभ सुनील खंडेलवाल, ममता गणेश अग्रवाल और अन्य अनेक सदस्य मौजूद रहे।

श्री जी योग समिति दुर्ग के इस भक्ति और सेवा भाव से भरपूर आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच गहरी छाप छोड़ी और सभी को एकता व सकारात्मकता का संदेश दिया।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment