Chhath Puja 2025: बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व छठ हर साल कार्तिक मास में धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है. 26 अक्टूबर 2025 को इस महापर्व का दूसरा दिन ‘खरना’ मनाया जा रहा है. इस दिन व्रती गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाते हैं. तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व पूरा होता है. इस पर्व से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन एक रोचक कहानी महाभारत के नायक सूर्यपुत्र कर्ण से जुड़ी है, जो छठ पूजा की शुरुआत को और भी खास बनाती है.








