MP CM Helpline: मध्य प्रदेश सरकार ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है, जो सीएम हेल्पलाइन (181) पर फर्जी शिकायतें करते हैं. झूठी शिकायतें और आदतन लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को ऐसे लोगों की लिस्ट कलेक्टर ऑफिस में जमा करने का निर्देश दिया है जो आदतन और झूठी शिकायत करते हैं.








