Bihar Government Formation: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिला है. यानी सीएम एनडीए का ही बनेगा. बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, विपक्षी दल की बात करें तो उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.





