Dhaara News

Durg: जिला पंचायत पहुंचे जिले के आवास मित्र, कार्रवाई नहीं होने से मायूस लौटे, PM आवास योजना की साख पर लगा बट्टा.


दुर्ग जिला पंचायत अंतर्गत कार्य करने वाले आवास मित्रों ने कलेक्टर के समक्ष आवास मित्रों से अवैध तरीके से पैसा मांगने को लेकर जिला पंचायत में कार्य करने वाले सहायक अभियंता भीम गुप्ता, अलीशा गुप्ता एवं वेद देवांगन के विरुद्ध किए गए शिकायत पर आज पर्यंत कार्रवाई नहीं होने को लेकर जिला पंचायत पहुंचे थे.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक थी साथ ही सामान्य प्रशासन की भी बैठक रखी गई थी आवास मित्रों को सामान्य प्रशासन की बैठक में बुलाया गया था जहां सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इनका पक्ष भी नहीं रखा जबकि इन आवास मित्रों को आज मामले में कार्रवाई को लेकर बुलाया गया था परंतु मामले में अधिकारियों ने मिली भगत करते हुए आरोपियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई करने का भरोसा भी नहीं दिला पाए इसके बाद मायूस होकर आवास मित्र लौट गए.
आवास मित्रों का कहना है कि बैठक में कहा गया जो पैसा अवैध तरीके से मांगा जा रहा था वह लिपिकीय त्रुटि के कारण हुआ है लेकिन आवास मित्रों का कहना है कि यदि लिपिकीय त्रुटि थी तो कार्यालय से लिखित में पैसा को मांगा जाना चाहिए था, जिन कर्मचारियों पर आरोप है उन्होंनें उक्त 36000 रुपए राशि नगद मांगने  और अलग से 5 से 10000 रुपए का अवैध लाभ दिए जाने की बात का उल्लेख शिकायत मे भी किया था. हालाकि जिस आवास मित्र को यह अवैध राशि मांगी गई थी उसने यहां पैसा किसी को नहीं दिया वही अलीशा गुप्ता द्वारा नौकरी के इस्तीफा पर उसे निजी कारण बताया गया.

साभार फोटो: सरस्वती बंजारे सोशल मीडिया

PM आवास जैसी महात्वाकांक्षी योजना के साख पर बट्टा
प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है 2022 तक पूरे भारत के आवास हीन हितग्राहियों को पक्का आवास दिलाने का आश्वासन था. प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब आरोप लगे की कांग्रेस सरकार ने आवास रोक दिया. परंतु डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार में आवास मित्रों से अवैध तरीके से वसूली के मामले में जिले के अफसर और योजना के उद्देश्यों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है .
सत्ता सरकार और प्रशासन में बैठे अफसर मामले पर ही जब लीपापोती करें, कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के पश्चात भी कार्रवाई नहीं होना, गंभीर लापरवाही के मामले पर जिले के मुख्य अधिकारी पर कार्रवाई के मामले में भरोसा उठना और उक्त मामले में जांच दल के एक अधिकारी द्वारा यह कहना कि यह आम बात है निश्चित रूप से जिले के प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.
प्रदेश में सुशासन पर दाग लगाने वाले और उस दाग को छुपाने वाले प्रशासन में ही बैठे हैं. अब दागी लोगों के हौसले बुलंद है.
बहरहाल मामला मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी लगा है जिसकी जांच का जिम्मा संचालक पंचायत विभाग को मिला है लेकिन एक दूसरे को बचने बचाने का खेल आगे भी होगा ऐसा आवास मित्रों का कहना है. धमधा विकासखंड की आवास मित्रों को एक साथ निकाल दिया गया है उनका भी सुनने वाला कोई नहीं है निकाले गए आवास मित्र आज जिला पंचायत पहुंचे और वह भी मायूस होकर लौट गए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment