Dhaara News

75 की उम्र में भी 25 बरस के युवा जैसी उर्जा से भरपूर है मंत्री साहू जी – बंटी हरमुख

  • आज है मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख ने प्रदेश के गृह, जेल, कृषि, लोक निर्माण विभाग पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्म दिवस की बधाई दी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है, कानून व्यवस्था पूरे प्रदेश में इन 5 सालों में मजबूत हुई है तथा नक्सली गतिविधियों में निरंतर कमी आई है। वहीं किसानो की समृद्धि में लगातार वृद्धि हो रही है।  राम वन गमन परिपथ पर्यटन का विकास हुआ है। मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में सभी धर्मों को लेकर समभाव की दृष्टि से धार्मिक सदभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने इसके लिए मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागीय नेतृत्व में हो रहे विकास के लिए आभार व्यक्त किया है। हरमुख ने मंत्री ताम्रध्वज साहू के उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री जी अपने 75 वें बसंत में कदम रख रहे हैं लेकिन उनकी ऊर्जा किसी 25 वर्ष के युवा से कम नहीं है। इस उम्र में भी वे निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं यही उनके जीवटता का प्रमाण है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग