Dhaara News

सभापति ट्रॉफी: जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी के वार्डों में क्रिकेट का महाकुंभ!

दुर्ग जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 में खेल का जोश इन दिनों चरम पर है। 19 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली “सभापति ट्रॉफी” वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी की मजबूत टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यह चार दिवसीय भव्य टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच साबित होगा।

जनपद सभापति लोमश (रिंकु) चंद्राकर ने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बताया है – युवाओं को खेल से जोड़ना, खेल भावना को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना। उन्होंने कहा, “यह प्रतियोगिता सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के युवाओं के सपनों और ऊर्जा का उत्सव है।” सभी युवा मे खेल के माध्यम से एकजुटता और प्रतिभाओं से रुबरु होंगे।

हर दिन के रोमांचक मुकाबले यू ट्यूब चैनल 108 लाइव पर लाइव प्रसारित होंगे, जिससे दूर बैठे दर्शक भी मैच का मजा ले सकेंगे। फाइनल में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा।

सभापति ने पूरे क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाएं, हौसला अफजाई करें और इस खेल उत्सव को यादगार बनाएं। यह आयोजन निश्चित रूप से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और युवाओं में नए सपने जगाएगा।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment