Dhaara News

CG Rajya Sabha Election: पहले भूपेश बघेल का लिया आशीर्वाद, फिर फूलो देवी नेताम ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे. फूलो देवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं और पार्टी नेताओं ने उनके नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाई.

नामांकन से पहले भूपेश बघेल का लिया आशीर्वाद

वहीं नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फूलो देवी नेताम के निवास पहुंचे. निवास पहुंचकर उन्होंने फूलो देवी नेताम को दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई दी. दुसरी तरफ BJP की लक्ष्मी वर्मा ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेटधड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेट