
दुर्ग। राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक 22 मार्च 2026 को दुर्ग में आयोजित की गई। विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, इसके बाद विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले
1. जनपद स्तर पर डिप्टी कलेक्टर के स्थान पर एसीईओ (ACEO) अधिकारियों को ही CEO का प्रभार एवं वित्तीय अधिकार दिए जाएं तथा कोई पद रिक्त न रखा जाए।
2. जिला पंचायत के पदों को ज्वाइंट कमिश्नर (पंचायत) से भरे जाने पर सहमति।
3. CEO पद के ग्रेड-पे को 5400 करने हेतु फाइल को पुनः आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित।
4. CEO पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 25% से बढ़ाकर 50% करने का निर्णय।
5. APO का स्थानांतरण जनपद स्तर पर न किया जाए।
6. CEO एवं APO पदों के विलय/मर्जर का सर्वसम्मति से विरोध।
7. DEO/ADPO द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन को अनुमोदित।
संघ का पंजीयन एक माह के भीतर पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ की मांगों को लेकर आगे संघर्ष करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी (निर्विरोध निर्वाचित)
अध्यक्ष
राजकुमार खूंटे (संयुक्त आयुक्त)
उपाध्यक्ष
महेश पटेल (उपायुक्त)
नवीन कुमार (CEO)
श्री वेणु सुखदेवे (DEO)
कोषाध्यक्ष
दीपक ठाकुर(CEO)
संयोजक
हिमांशु गुप्ता(CEO)
संगठन-सचिव
योगेन्द्र चन्द्राकर (ADEO)
सहसचिव
सुश्री श्वेता यादव (DEO)
कार्यकारिणी सदस्य
शैलेश भगत(CEO)
शिशिर कुमार शर्मा (CEO)
सुश्री दिव्या ठाकुर (CEO)
किरण कुमार कौशिक (CEO)
कुबेर सिंह उरेती (APO)
भरत लाल साहू (ADEO)
नील कमल सिंह ठाकुर (ADEO)
मणिशंकर कौशिक (DEO)
अरुण कुमार सिंह (DEO)
मारुति राव घोड़ेसवार (DEO)
रोहित नायक (CEO)
*संरक्षक मंडल*
श्री विनय प्रकाश तिर्की (अपर विकास आयुक्त)
श्री आर.के. झा (अपर विकास आयुक्त)
एस. आलोक (अपर विकास आयुक्त)
सलाहकार
हेमन्त ठाकुर (संयुक्त आयुक्त)
दिलीप अग्रवाल (संयुक्त आयुक्त)
श्री दीपक शर्मा (संयुक्त आयुक्त)
श्रीमती सीमा मिश्रा (संयुक्त आयुक्त)
कार्यकारी अध्यक्ष
हरिशंकर चौहान (संयुक्त आयुक्त)
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभागीय सुधारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है।
उक्त जानकारी नव निर्वाचित सचिव एवं मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार पांडे (CEO) ने दी







