Dhaara News

बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, 4-5 मई को होगा इनोवेशन महाकुंभ 1.0

रायपुर : में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में “Innovation Mahakumbh 1.0 Bastar” के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति मनोज श्रीवास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर उत्साह साफ नजर आया और इसे बस्तर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

“Innovation Mahakumbh 1.0 Bastar” का आयोजन 4 और 5 मई को किया जाएगा। इसका उद्देश्य बस्तर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। खास बात यह है कि इस आयोजन में तकनीक आधारित विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे युवा नए अवसरों की ओर बढ़ सकें।

यह कार्यक्रम शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इसके साथ ही पीएम ऊषा और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल भी इसमें सहयोग करेंगे। आयोजन को और प्रभावी बनाने के लिए एनआईटी रायपुर, आईआईएम रायपुर, आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment