IPL 2026 : की शुरुआत से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में मैदान से दूर रहेंगे।
काफ इंजरी के चलते बाहर
टीम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक धोनी को काफ में खिंचाव की समस्या है, जिसके चलते वे कम से कम दो हफ्तों तक मैच नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल वे रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।इन मैचों में नहीं दिखेंगे माही
अगले दो हफ्तों में चेन्नई को चार अहम मुकाबले खेलने हैं, जिनमें धोनी की गैरमौजूदगी तय मानी जा रही है:- 30 मार्च बनाम राजस्थान
- 3 अप्रैल बनाम पंजाब
- 5 अप्रैल बनाम बेंगलुरु
- 11 अप्रैल बनाम दिल्ली








