नोएडा : में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा माना जा रहा है, जिससे विमानन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।
शुरुआती चरण में 30 उड़ानों की शुरुआत
एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही पहले चरण में तीन देशों को जोड़ते हुए करीब 30 उड़ानें शुरू की जाएंगी। यह NCR का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हिंडन एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव में कमी आएगी।पर्यावरण और डिजाइन में खास
इस एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।- नेट जीरो एमिशन का लक्ष्य
- इको फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर
- भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन
- इंटीरियर में घाट और हवेलियों की झलक








