छत्तीसगढ़: राज्य के राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून माह का चावल एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य विभाग ने इसके लिए आवश्यक खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया है और 31 मार्च तक पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।







