Dhaara News

सेवा जोहार उद्यान का नाम पट्टिका उद्घाटन समारोह ५ अप्रैल को मरोदा सेक्टर, रिसाली में होगा आयोजन

सेवा जोहार उद्यान का नाम पट्टिका उद्घाटन समारोह ५ अप्रैल को

मरोदा सेक्टर, रिसाली-भिलाई में होगा आयोजन

गोड़वाना समृद्धि समिति रिसाली के तत्वावधान में सेवा जोहार उद्यान (मरोदा सेक्टर, रिसाली भिलाई) के नाम पट्टिका उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन ५ अप्रैल २०२६, रविवार को संध्या ४ बजे किया जा रहा है।

File AI IMAGE

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केशव बंछोर जी, सभापति, नगर पालिक निगम रिसाली तथा सनीर साहू जी, महापौर परिषद सदस्य एवं वार्ड पार्षद, नगर पालिका निगम रिसाली उपस्थित रहेंगे।

समिति ने मरोदा सेक्टर के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों, गोड़वाना समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिलाओं एवं पुरुषों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाएँ। समिति ने सभी सगाजनों को सादर आमंत्रित किया है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment